Advertisement
Homeदेश और दुनिया की खबरेrishi kapur ka nidhan बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन

rishi kapur ka nidhan बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

rishi kapur ka nidhan बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार को सुबह निधन हो गया है | कैंसर की बीमारी के चलते खराब हुई तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था | महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है | अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया | ऋषि कपूर गए | अभी उनका निधन हुआ | मैं टूट गया हूं | कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है | बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था | उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी |rishi kapur ka nidhan

29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था | अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए | बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है | ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है | सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं | बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था | उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था |

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘’भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है. एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, उन्हें बहुत याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना.”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1255712540606246913?s=20

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया. कितना भयानक नुकसान हुआ है. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1255717215258595330?s=20

- Advertisement -
Hanuman Paldiya
Hanuman Paldiya
The only of creating this blog website is that you get the latest news of chit fund companies in one place like PACL, Sahara, Sai Prasad, Kalpataru, Pincon Group, and Credit Cooperative Society and others
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular